उन्नाव - एक्सप्रेसवे में बस में लगी आग (लाइव)....... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 13 March 2019

उन्नाव - एक्सप्रेसवे में बस में लगी आग (लाइव).......

रिपोर्ट - विशाल सिंह 

 यूपी के उन्नाव में उस समय हड़कंप मच गया जब बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ आगरा एक्प्रेसवे पर दिल्ली से चलकर गोंडा जा रही वोल्वो बस में अचानक शार्ट सर्किट से इंजन में आग लग गई और बस धू धू कर जलने लगी। बस में सवार लगभग 75 यात्रियों में हड़कंप मच गया और यात्रियों, कंडक्टर,चालक समेत लोगो ने बस के शीशे तोड़े और कूदकर अपनी अपनी जान बचाई ।आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो के लोग  धमाके के साथ टायर फटने के नजारे को देख आग बुझाने की हिम्मत तक नही कर पाए । आनन फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई मौके पर सीओ बांगरमऊ मय पुलिस फोर्स पहुंचे और फायर सर्विस को जानकारी दी घटना स्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।वही इस संबंध में जब सीओ बांगरमऊ से बात की गई तो उन्होंने बताया एक वोल्वो बस up 40 t 8532 जो कल शाम को दिल्ली से चली थी पहले उसका आगरा में इंजन खराब हुआ और फिर एक्सप्रेसवे पर 223 किलोमीटर पर आके इसके इंजन से धुआं निकला और इसमें आग लग गई लगभग 75 सवारी इसमे थी जोकि दिल्ली से गोंडा जा रही थी हालांकि किसी भी सवारी को कोई चोट नही आई है और न ही कोई हताहत हुआ है ।



एक वोल्वो बस थी up 40 t 8532 कल शाम दिल्ली से पांच बजे चली है ये इसका पहले   आगरा में इंजन खराब हुआ इसके बाद बांगरमऊ थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर 223 किलोमीटर पर आके पुनः इसके इंजन से धुआं निकला और इसमें आग लग गई इसमे लगभग 75 सवारी थी दिल्ली से गोंडा जा रही थी किसी सवारी को कोई चोट नही कोई हताहत नही है तत्काल पुलिस को सूचना मिली पुलिस को सूचना मिलते ही हम लोग आ गए और पूर्ण कार्यवाही की और फायर सर्विस को बुलाकर बस की आग बुझा दी ।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।