कानपुर - शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 23 March 2019

कानपुर - शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार


ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता

कल्याणपुर पुलिस ने दो शातिर चोरो को उस समय धर दबोचा जब वह चोरी की घटना को अंजाम देने जा रहे थे पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामन बरामद करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है कल्याणपुर पुलिस ने बताया की बीते दिनों कल्याणपुर क्षेत्र के केशव पुरम में रहने वाले लक्ष्मी नारायण के घर से अज्ञात लोगों द्वारा लॉकर तोड़कर नगदी व ज्वेलरी लूट कर फरार हो गए थे जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई थी जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलश कर रही थी तभी  पुलिस को मखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ सन्दिग्ध लोग दलहन पुलिया पर मौजूद है और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है

जिसके बाद पुलिस ने देरी न करते हुए दलहन पुलिया पहुंचकर बाइक सवार दोनों युवक को घेराबंदी कर दबोच लिया पकड़ा गया अभियुक्त लालू और अकरम कल्यानपुर के ही निवासी है इन्होंने पूछताछ में बताया की यह जनपद में कई चोरी, लूट की वारदात को अंजाम दे चुके है और आज भी घरों को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे पुलिस ने इनके पास से 60 हज़ार रुपये नगदी, और जेवरात बरामद करते हुए  भेज दिया गया है

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।