कानपुर देहात - होली को भैया दूज पर नहरपुल कंचौसी में देशी शराब के ठेके के गद्दीदार की मनमानी, सरकारी कीमत से दोगुनी कीमत पर बेची शराब - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 23 March 2019

कानपुर देहात - होली को भैया दूज पर नहरपुल कंचौसी में देशी शराब के ठेके के गद्दीदार की मनमानी, सरकारी कीमत से दोगुनी कीमत पर बेची शराब


जिला सवांदाता-अरविन्द शर्मा

कल होली के भैया दूज के त्योहार पर थाना मंगलपुर के कस्बा कंचौसी के नहरपुल झींझक दिबियापुर रोड स्थित देशी शराब के ठेके पर कीमत से अधिक 80 रुपये से लेकर 100 रुपये तक में देशी शराब की बिक्री गद्दीदार अवनीश पांडे द्वारा की गई। लोंगो ने बताया कि गद्दीदार अविनीश पांडे के घर में ही देशी शराब की दुकान है और उक्त अवनीश अपने छोटे भाई रजनीश की मदद से प्रतिदिन शराब की बिक्री अपनी मनमानी कीमत पर सुबह 5 बजे से ही शुरू कर देता है जिसकी सूचना पूर्व में पुलिस व आबकारी विभाग को भी दी गयी थी ।लेकिन कल पुलिस के सिपाही की मौजूदगी में उक्त शराब के गद्दीदार ने शराब की कीमत को लेकर हो रहे बवाल को बढ़ाने के लिए अपनी गोलक भी फेंकने का प्रयास किया।

वही बवाल की कवरेज करने के दौरान अपनी पत्नी व माँ को आगे कर पत्रकार को कवरेज करने पर बलात्कार और ठेका लूट जैसे मुकदमे में फ़साने की धमकी दी। देशी शराब के ठेके का जो गद्दीदार है वो अपने ही घर में शराब ठेका होने का पूर्ण फायदा ले रहा है आज शराब ठेके के उक्त  गद्दीदार ने कस्बे के एक बड़े राजनैतिक व्यक्ति का नाम लेकर पुलिस व पत्रकार पर रोब भी जताया लेकिन कस्बा इंचार्ज शमशेर बहादुर सिंह व समाज सेवी प्रधान संघ अध्यक्ष के अनुज वीनू सिंह के पहुंचने पर लोगों के विरोध करने पर उक्त ने ठेका बंद कर सभी को देख लेने की धमकी दी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।