लम्भुआ में उपजा ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन.... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 28 March 2019

लम्भुआ में उपजा ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन....

 

 रिपोर्ट - रीतू श्रीवास्तव

सुलतानपुर जिले के लम्भुआ में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन(उपजा) के तत्वाधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौज़ूद रहे।इस समारोह में सभी सदस्यों और पदाधिकारियों ने एक दुसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनायें भी दी।इस दौरान संगीत की पूरी व्यवस्था की गयी थी। जिससे बजने वाली धुनों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अनिल द्विवेदी, इंद्र नारायण तिवारी, श्याम शंकर श्रीवास्तव, सुधा सिंह, डॉ लक्ष्मण गांधी,जितेन्द्र श्रीवास्तव , विकास श्रीवास्तव, वाजिद हुसैन,गंगा प्रसाद यादव , अवनीश झा मनोज शर्मा, ओम प्रकाश शुक्ला, राजेश पाठक, राजकुमार यादव,उमेश शर्मा, राहुल पाण्डेय ,आशीष तिवारी, दुर्गेश तिवारी, वागीश कुमार, पवन यादव , विमलेश कुमार, सर्वदेव तिवारी समेत उपजा के सभी सदस्य और पदाधिकारी मौज़ूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।