कन्नौज - पान मसाला फैक्ट्री का खुलासा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 28 March 2019

कन्नौज - पान मसाला फैक्ट्री का खुलासा

 रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी

कोतवाली पुलिस, सर्विलास टीम व स्वाट टीम ने एक संयुक्त अभियान मे छापामार कर शहर के हाजीगंज मोहल्ले मे पिछले काफी समय से चल रही एक पान मसाला (गुटखा) बनाने की अवैध फैक्ट्ररी का भडाफोड कर 6 लोगो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से गुटखा बनाने की मशीन व एक प्रचलित ब्राण्ड का हजारो की कीमत का नकली गुटखा भी बरामद किया है। एक अभियुक्त मौके से फरार है। एसपी ने पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का ईनाम देने का ऐलान किया है। 
 


एसपी कार्यालय मे बुधवार की दोपहर मामले का पर्दाफाश करते हुये पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिह ने बताया कि उन्हे पिछले कुछ दिनो से लगातार सूचनाये मिल रही थी कि शहर मे प्रचलित ब्राण्ड की पान मसाला बनाने की नकली फैक्ट्ररी कन्नौज शहर मे चलाई जा रही है। इस सूचना पर उन्होने सदर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा के अलावा सर्विलास व स्वाट टीम प्रभारी को लगाया था। इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मोहल्ला हाजीगंज निवासी फारुक बेग पुत्र मासूक बेग के घर मे गुटखा बनाने की नकली फैक्ट्ररी चलाई जा रही है। उनकी इस अवैध फैक्ट्ररी मे पान मसाला के प्रचलित ब्राण्ड कमला पसन्द व विमल पान मसाला की नकल कर बनाया जा रहा है। इस नकली माल को असली बताकर गिरोह के आदमियो द्धारा ग्रामीण क्षेत्रो मे ब्रिकी किया जाता है। इस तरह से भारी अवैध कमाई की जा रही है। इस सूचना पर पुलिस ने छापामार कर हाजीगंज मोहल्ला निवासी अतीक पुत्र सरदार अहमद, मोहम्मद सईद पुत्र अलीजहीर, फारुक बेग पुत्र मासूक बेग, व अहमदपुर रौनी गांव निवासी सुल्तान आलम पुत्र मुस्ताक अली व अरशद अली पुत्र ऐहजाद अली व हरदोई जिले के मल्लावा थाना क्षेत्र के सरायधोरी गांव निवासी बसीर अहमद पुत्र जमील अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। छापेमारी के दौरान हाजी गंज मोहल्ला निवासी ग्रहस्वामी फारुक बेग का पुत्र बसीम मौके से भाग निकला है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि पुलिस ने इन लोगो के पास से तलाशी के दौरान प्लास्टिक के चार बोरे जिनमे 90-90 पैकट कमला पसन्द पान मसाला व 90-90 पैकट नकली विमल पान मसाला चार प्लास्टिक के बोरे जिसमे पान मसाला बनाने की तम्बाकू तथा ऐ प्लास्टिक बोरा जिसमे सफेद पाउडर एक मसाला बनाने की मशील के अलावा विमल व केपी पान मसाला के खाली रेपर बरामद किये है। इसके अलावा इन सभी के पास से 7 मोबाइल व 9 हजार की नगदी भी बरामद की गई है। पुलिस ने इनके खिलाफ विभिन्न धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर उन्हे जेल भेज दिया है। एसपी ने बताया कि अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का ईनाम दिये जाने का ऐलान किया गया है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।