रिपोर्ट -सुनील कुमार गौड़
बीएस मेमोरियल वैदिक विद्या पीठ विद्यालय का प्रथम वार्षिकोत्सव विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक मनमीत सिंह और प्रशासक डाली भाटिया ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
छात्र छात्राओं की प्रस्तुतियां अत्यंत मनोहारी रही। अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें देश भक्ति और महिलाओं में जन जागृति प्रमुख रहा। सौरभ, राज कमल, कृष्णा, मोनू, शिवांश, सुजल, विशाल, नीतू, राम, श्यामू, मुस्कान, सारा, तान्या, काजल, प्रिया, निधि, तनु, अंकिता, माही, गरिमा, अनमोल, आयुश, ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, देश भक्ति गीत, भाव गीत, लोक गीत, चुटकुला, प्रहसन, बालिका शिक्षा, दुश्मन के बच्चों को हम पढायेगें, समाज में व्याप्त कुरीतियों कों समाप्त करने के लिए लोगों को जागरूक किया। बच्चों के मनमोहक प्रस्तुतियों का अभिभावकों ने जमकर प्रशंसा की और तालियां बजा कर उत्साहवर्धन किया।
प्रधानाचार्य अरूण पाण्डेय संचालक किरन गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। अस्मीत राज सिंह, संजय तिवारी सुमित नीलम श्रद्धा गुरू प्रीत भाटिया कुसुम अनीता नेहा लक्ष्मी का विशेष योगदान रहा। नंद किशोर मिश्र, अरिदमन तिवारी, आनंद शंकर तिवारी, रन वीर सिंह, राम जी उपाध्याय, आनंद मणि त्रिपाठी, बृजराज पाण्डेय, अतुल दूबे, गोपाल पाठक, संजय सहित अनेक लोग रहे।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।