रिपोर्ट -सुनील कुमार गौड़
पाकिस्तान द्वारा विंग कमांडर अभिनंदन के सकुशल वतन वापसी पर महिलाओं ने छपिया के सेनानी गांव खजुरी में एक साथ मिलकर मिठाईयाँ बांट कर खुशियां मनायी। एक दूसरे को बधाई दी। लोगों में उत्साह व खुशियों का माहौल है।इंद्रवती ने कहा कि हम सभी को अपने लाल पर गर्व है। सेनानी परिवार के युवा समाजसेवी अरविन्द सिंह के नेतृत्व में खजुरी,मवई, नगरा परसा, कर्मा और वीरपुर की महिलाओं बच्चों और युवाओं ने शौर्य विजय जश्न मनाया। हाथ में राष्ट्र घ्वज लेकर भारत माता की जय, वंदेमातरम्, भारतीय सेना की जय के नारे लगाये। मिठाईयाँ बाटी गयी। लोगों में खास उत्साह रहा। समाज सेवी ने कहा कि देश के सैनिकों ने शहीदों के सहादत का बदला लेकर देश का सीना गर्व से ऊंचा हो गया। इंद्रवती,कोमल सिंह, विद्यावती, दिव्या, शोभावती,कलावती, विनीता, राम सवारी उर्मिला, आराध्या सिंह, राजपति, पूनम देवी,आकाश, अनुज ,अंजली,अजय, कोकई बेचन सिंह, अशोक मिश्रा, शंकर शरण पांडेय, संजय सिंह सुनील मिश्रा,अवधेश पाण्डेय, हरीश वर्मा, आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।