कानपुर -- चोरो ने तीन दुकानों को बनाया अपना निशाना ,हजारो की नगदी लेकर हुए फरार.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 24 March 2019

कानपुर -- चोरो ने तीन दुकानों को बनाया अपना निशाना ,हजारो की नगदी लेकर हुए फरार..

 
 
 
ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
 
हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र के भूसाटोली चौराहे पर  देर रात चोरो ने तीन दुकानों को निशाना बनाया और उसमे रक्खे हजारो रूपए पार कर  मौके से फरार हो गए। घटना  दुकानदारों को तब जानकारी हुई जब सुबह क्षेत्रीय लोग टहलने  निकले तो देखा की दुकानों के ताले टूटे हुए है जिसके बाद लोगो ने दुकानदारों को चोरी की घटना के बारे में जानकारी दी। वही घटना की सूचना पर पहुंचे दुकानदारों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दूकान मालिक पुजारी जी ने बताया की हम लोग रात में दूकान बंद कर घर चले गए थे सुबह क्षेत्रीय लोगो को फोन आया की आप की दूकान में चोरी हो गई है मौके पर आये तो दूकान के ताले टूटे हुए पड़े थे। यहां पर चोरो ने तीन दुकानों को अपना निशाना बनाया है जिसमे दो परचून की दूकान है और एक मेडिकल स्टोर है तीनो दुकानो से चोरो ने करीबन सत्तर हजार रूपए पार किये है। हरबंश मोहाल पुलिस ने बताया की तीन दुकानों में चोरी की घटना सामने आई है क्षेत्र में लगे सीसीटीवी चेक किये जा रहे है जल्द ही मामले का खुलाशा किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।