कानपुर देहात - आरक्षण संघर्ष समिति ने कर दिया हाईवे जाम, पुलिस पर कर दिया पथराव.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 6 March 2019

कानपुर देहात - आरक्षण संघर्ष समिति ने कर दिया हाईवे जाम, पुलिस पर कर दिया पथराव..

जिला संवादाता - अरविन्द शर्मा

आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से सवर्ण आरक्षण और ईवीएम हटाने को लेकर एनएच-2 हाईवे पर बारा जोड़ के समीप जमकर प्रदर्शन किया गया। आंदोलन कारियों में इस प्रकार आक्रोश दिखा कि उन्होंने एनएच-2 को जाम कर दिया। प्रदर्शन कर्मियों द्वारा एनएच-2 को जाम करने की सूचना पर तहसील प्रशासन और पुलिस के आलाधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इस भीषड़ जाम में गुजरने वाले तमाम वाहन यथास्थान पर फंस गए। वहीं कई प्राईवेट और सरकारी एम्बुलेंस फंसी होने की वजह से प्रशासन द्वारा जाम खुलवाने की पुरजोर कोशिश की जा रही थी कि तभी प्रदर्शन कारियों ने अकस्मात पुलिस और तहसील प्रशासन पर पथराव कर दिया।



पथराव में एसडीएम आनंद कुमार सिंह, सीओ अर्पित कपूर, नायब तहसीलदार एवं एसडीएम के ड्राइवर वीर सिंह समेत कई उपनिरीक्षकों व दर्जनों पुलिस कर्मी गम्भीर रूप से घायल हो गए। इसके जवाब में पुलिस द्वारा कई राउंड हवाई फायरिंग भी की गयी। जब प्रदर्शन कारियों का ये हुड़दंग नहीं थमा तो पुलिस ने जमकर प्रदर्शन कारियों पर लाठियां भांजी और खदेड़ डाला। हैवी पर यह आलम देख वाहनों में बैठे लोग बाहर आ गए, इसके बाद वहां अफरा तफरी का नाहल बन गया। प्रदर्शनकारी लाठियां देख इधर उधर खुद को बचाते नजर आए।इसी बीच बवाल की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद बवाल कर रहे प्रदर्शन कारियों के वाहनों को जब्त कर लिया और लोडर में डालकर थाने ले गयी। वहीं कई प्रदर्शन कारियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने इनके पास से लाठी डंडो के साथ धारदार हथियार भी बरामद किये हैं। एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि ईवीएम हटाओ देश बचाओ को लेकर ये लोग प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं आक्रामक हुए इन लोगों ने पुलिस पर पथराव भी कर दिया। कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से लाठी डंडे व धारदार हथियार भी बरामद हुए हैं। शेष फरार लोगों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।