कन्नौज - डॉ की लापरवाही से मौत ... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 6 March 2019

कन्नौज - डॉ की लापरवाही से मौत ...

रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी 
 
तिर्वा के ममता नर्सिग होम में आशा श्यामा देवी ने कोतवाली क्षेत्र के पट्टी गांव निवासी 24 वर्षीय रीना पत्नी कमलेश वर्मा को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराने की बजाय निजी नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया, यहां डिलीवरी होने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गयी। 


 मामला कन्नौज के तिर्वा का है सूचना मिलते ही महिला के परिवारीजन ग्रामीणों के साथ हॉस्पिटल पहुंच गए,यहां हालात बिगड़ते देख डॉक्टर और कर्मचारी भाग निकले। घटना की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस भी हॉस्पिटल पहुंच गई और भीड़ को बाहर निकाल कर अस्पताल गेट में ताला लगा दिया। उधर आरोपी आशा बहू को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया, जबकि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  तिर्वा नगर के दीनानाथ इंटर कॉलेज के नजदीक ही ममता नर्सिग होम संचालित है, आरोप है कि रुपयों के लालच में आशा श्यामा देवी ने कोतवाली क्षेत्र के पट्टी गांव निवासी 24 वर्षीय रीना पत्नी कमलेश वर्मा को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराने की बजाय निजी नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया। यहां डिलीवरी होने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही महिला के परिवारीजन ग्रामीणों के साथ हॉस्पिटल पहुंच गए। यहां हालात बिगड़ते देख डॉक्टर और कर्मचारी भाग निकले। घटना की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस भी हॉस्पिटल पहुंच गई और भीड़ को बाहर निकाल कर अस्पताल गेट में ताला लगा दिया। उधर आरोपी आशा बहू को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया, जबकि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी टीपी सिंह ने बताया है कि मामले की पड़ताल कर कार्यवाही की जा रही है।  

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।