फर्रुखाबाद - पूर्व विदेश मंत्री के काफिले को दिखाये काले झंडे.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 19 March 2019

फर्रुखाबाद - पूर्व विदेश मंत्री के काफिले को दिखाये काले झंडे..


रिपोर्ट:-- पुनीत मिश्रा

फर्रुखाबाद में लोकसभा चुनाव का दौरा कर रहे पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को युवाओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध दर्ज कराया| युवा व्यापार मंडल का आरोप है की बीते दो बार फर्रुखाबाद सांसद रहे पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने जिले में कोई भी विकास कार्य नहीं कराया है जिस वजह से युवाओ ने काले झंडे दिखाकर सलमान खुर्शीद के विरोध में नारे लगाए 





दरअसल पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद नगर के अंगूरीबाग़ में चुनावी जनसम्पर्क को गये थे|उसी दौरान युवा व्यापार मंडल के कार्यकर्ता मौके पर काले झंडे लेकर पंहुचे और उनके काफिले को काले झंडे दिखाये| किसी ने सूचना पुलिस को दे दी| जिसके बाद पुलिस शहर कोतवाली पुलिस मौके पर आ गयी|पुलिस देखकर युवा व्यापारी मौके से खिसक गये|

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।