भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।
लखनऊ-महेंद्र मिश्रा
अपने संदेश में प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि भाईचारे के प्रतीक रंगों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशियों के विविध रंग बिखेरे होली के पावन पर्व पर हमारी संस्कृति के विविध रंग मुखरित हो उठते हैं।
सनातन संस्कृति के पर्वों की कड़ियों में से एक होली देश की एकता अखंडता, आपसी भाईचारे, भेदभाव मुक्त समाज की संकल्पना को और मजबूत करने वाले अवसरों में से एक है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी हर्षोल्लास के पर्व पर एक दूसरे की खुशियों के भागीदार बने।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।