ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
शहर में चोरी की घटनाये थमने का नाम नहीं ले रही है वही चोरो के
हौसले पूरी तरह बुलद है और हर दिन चोर चोरी की घटनाओ को अंजाम देकर पुलिस
को खुली चुनौती दे रहे है। जिसके चलते शुक्रकवर को चोरो ने हरबंश मोहाल
थाना क्षेत्र के केनाल रोड पर दो दुकानों को अपना निशाना बनाया और उसमे से
हजारो की चोरी कर मौके से फरार हो गए। घटना की दुकानदारों को तब जानकरी हुई
जब सुबह पड़ोसियों ने दूकान का टूटा हुआ ताला देखा तो उन्हें फोन कर
जानकारी दी
जिसके बाद मौके पर पहुंचे दुकानदारों ने पुलिस को मामले की
जानकरी दी वही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। केनाल
रोड पर श्री राम गुप्ता की परचून की दूकान है देर रात श्रीराम अपनी दूकान
बंद कर घर चले गए थे और सुबह दूकान के बगल के पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर
दुकान में चोरी की घटना के बारे में जानकरी दी। मौके पर पहुंचे श्रीराम ने
सौ नंबर पर पुलिस को फोन कर घटना की जानकरी दी जिसके बाद मौके पर पहुंची
पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी की तभी एक और दूकान का ताला टूटने की
पुलिस के पास सुचना आई जिस पर पुलिस ने उस दूकान में भी पहुंच कर जांच शुरू
करी।
श्री राम ने बताया की हम रात में अपनी दुकान बंद कर चले गए थे सुबह
दूकान में चोरी की जानकारी हुई दूकान में रक्खे तीस हजार रूपए के साथ लगभग
चालीस हजार रूपए का चोरो ने माल पार कर दिया वही दूसरी दूकान में एक हजार
रूपए चोर उड़ा कर फरार हो गए हरबंश मोहाल पुलिस ने बताया की दो दुकानों में
चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जांच करि जा रही है वही क्षेत्र
में लगे सीसीटीवी भी चेक किये जा रहे है



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।