
ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
उत्तर प्रदेश पुलिस भले ही महिला अपराधों पर लगाम लगाने में सफल न
हो पा रही हो लेकिन प्रेमियों को शादी के गठबंधन में बांधने में सफलता
हासिल करने में सफल भूमिका का निर्वाहन कर रही है ।जिसका उदहारण शुक्रवार
को पिंक पुलिस चौकी में देखने को मिला यह पर पुलिस पहरे में प्रेमी जोड़ी
की शादी कराई गई जिसमे वर पक्ष और कन्या पक्ष के साथ में पुलिस भी मौजूद
रही। आप को बता दे की अभी कुछ समय पहले शहर के बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के
साउथ सिटी में "पिंक पुलिस चौकी" का निर्माण कराया गया है इस पिंक पुलिस
चौकी से यह उम्मीद जताई जा रही थी कि स्कूली छात्राओं के साथ होने वाली
छेड़-छाड़ की घटनाओ सहित महिलाओं के साथ होने वाले अपराधो में लगाम लगाने में
मदद मिल सकेगी ।
बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में रहने वाले आशुतोष श्रीवास्तव
और उसकी महिला दोस्त शोभा के मध्य काफी समय से प्रेम संबंध चल रहे थे
लेकिन पिछले कुछ समय से शोभा से आशुतोष बात करना बंद कर दिया यहां तक की
आशुतोष शोभा के मैसेज का भी जवाब नहीं दे रहा था जिसके बाद शोभा ने मामले
की जानकारी पिंक पुलिस चौकी में करी शिकायत के बाद पिंक चौकी प्रभारी
निर्मला ने आशुतोष की भाभी अर्चना से बात करी। और शुक्रवार को पुलिस के
पहरे में आशुतोष की शादी शोभा से पिंक चौकी के अंदर संपन्न कराई गई जिसमे
लड़की पक्ष के साथ वर पक्ष भी मौजूद रहे.हलाकि आशुतोष ने शादी करने से मना
किया लेकिन पुलिस और भाभी के दबाव में दोनों का विवाह संपन्न कराया गया.
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।