गोरखपुर। डाकघरों में विभिन्न काम के लिए आए ग्राहकों को अब अपनी बारी के लिए लाइन में खड़े होकर इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि ग्राहकों को लाइन में खड़ा होने से अब निजात मिल गई है।
गोरखपुर मंडल के प्रधान डाकघर गोलघर में अब टोकन सुविधा प्रारंभ किया जा रहा है और अब
ग्राहकों को डिस्पले पर अपना नम्बर व काउंटर संख्या लिखेगा।
गौरतलब है कि गोरखपुर डाकखाना जोन में दो प्रधान डाकघर व 76 उप-डाकघर है एवं डाक विभाग द्वारा गोरखपुर मंडल में पहली बार ग्राहकों के लिए टोकन सुविधा शुरू की गई है। ग्राहकों की सुविधा के लिए टोकन मशीन लगाई गई है जहां ग्राहक मशीन पर बटन प्रेस करने के बाद अपने काम का ऑप्शन चूज कर टोकन प्राप्त कर सकते हैं
। इसके अलावा यदि ग्राहक साक्षर नहीं हैं तो बिना ऑप्शन सेलेक्ट किए हुए ही वह टोकन प्राप्त कर सकते हैं। टोकन पर्ची पर काउंटर संख्या व क्रम संख्या भी अंकित होगा साथ ही वेटिंग हॉल में लगे हुए डिस्प्ले पर ग्राहकों को क्रम संख्या और काउंटर संख्या दिखाई देगा और अपनी बारी आने पर वह संबंधित काउंटर पर जाकर पूछताछ व अन्य काम कर सकते हैं।
ग्राहक नवीन खाता खोलने, बचत योजना से जुड़ी सभी जानकारियां, पासबुक प्रिंटिंग, रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट, प्रीमियम डिपॉजिट आदि की सुविधा ले सकते हैं।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।