भाजपा सरकार के कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 19 March 2019

भाजपा सरकार के कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ...

 महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो 

 माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा किये गये लोककल्याण के कार्यो और उत्तर प्रदेश में आमजन के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कार्य कर रही भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण किये। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर व प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला के समक्ष आम आदमी पार्टी से लखनऊ नगर निगम चुनाव में महापौर की प्रत्याशी रही प्रियंका माहेश्वरी और आप के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव गौरव माहेश्वरी ने अपने समर्थकों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश संपर्क प्रमुख डा0 तरूणकांत त्रिपाठी, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे, कुमार अशोक पाण्डेय सहित कई अन्य नेता उपस्थित रहे। 


आज भाजपा की सदस्यता ग्रहरण करने वाले में पूर्व सदस्य सुरेश लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेन्द्र सिंह श्रीनेत, जिला सचिव एस.पी. बागी, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, सदस्य जिला कार्यकारिणी स्वदेश श्रीवास्तव, बालगोविन्द वर्मा, डी.के. सक्सेना, डी.सी. राय, प्रोनित छाबड़ा, विशाल प्रजापति, उपदेश सिंह, श्याम सिंह, कमल किशोर, पूर्व सभासद प्रत्याशी विशाल प्रजापति, उपदेश सिंह, श्याम सिंह, कमल किशोर, शशिकांत कुशवाहा, सुनीता शर्मा, राजेश सक्सेना, अंजू यादव, सोनू यादव, रेनू कश्यप, रीता सिंह, गोपाल कन्नौजिया, रेखा सिंह, रामलाल बाल्मीकि व सबल सिंह, अवधेश सिंह मौर्य, सुनील कुमार वर्मा, शबीना सिद्दीकी सहित कई अन्य लोगों ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।