कानपुर देहात - देवेंद्र सिंह भोले को टिकट मिलते ही कंचौसी नगर में दौड़ी खुशी की लहर.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 27 March 2019

कानपुर देहात - देवेंद्र सिंह भोले को टिकट मिलते ही कंचौसी नगर में दौड़ी खुशी की लहर..

जिला सवांदाता  - अरविन्द शर्मा

कस्बे में उस समय खुशी की लहर दौड़ गयी जब अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले को भाजपा कार्य समिति द्वारा अकबरपुर से एक बार पुनः प्रत्याशी बना दिया गया।कस्बे में टिकट मिलते ही बधाईयां देने का तांता लग गया ।और देवेंद्र सिंह भोले के कंचौसी नगर में आज प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने बड़े ही गर्म जोशी से स्वागत किया ।फ़ूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया ।कस्बे के लोगो ने बैंड बाजा व आतिशबाजी चलाकर खुशी का इजहार किया। आपको बताते चले कि अकबरपुर लोकसभा से देवेंद्र सिंह भोले वर्तमान में सांसद  है। लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद पार्टी ने दुबारा प्रत्याशी बनाकर अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से दुबारा मैदान में उतारा है। आज कस्बा कंचौसी उनके आवास  पर सैकड़ो उनके शुभचिंतको,व कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी भोले सिंह के नारे लगाते हुए कस्बे में गूंज कर दी।  कंचौसी नगर ग्रह आगमन के पहले देवेंद्र सिंह भोले ने नार आश्रम में जाकर गुरुदेव महाराज से आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार की शुरूआत की।



कस्बे में भोले के आगमन को लेकर कंचौसी नगर के लोगो मे अच्छा खासा उत्साह दिखा सभी के चेहरों पर मुस्कान दिखी।एक तरफ सांसद अनुज राजेन्द्र सिंह राजू को कल शाम से ही लोग बधाईया दे रहे है।सांसद देवेंद्र सिंह भोले अपने ग्रह निवास कंचौसी में करीब एक घण्टा रुके । कस्बे के युवा भाजपा नेता लकी पांडे ने माला पहनाकर सांसद का गर्मजोशी से स्वागत किया।कस्बे के  प्रधान संघ के अध्यक्ष  प्रबल प्रताप सिंह,पूर्व प्रधान सुधीर गुप्ता, आकाश सिंह ऋषी ,दीपक गौर,मोनू चौहान, नारद सिंह  रामचंद्र तिवारी,भरत तिवारी,सुनील तिवारी, लखन तिवारी, मोतीलाल, ,लाला शर्मा ,विशाल सिंह, सतीश शर्मा,  कुलदीप पोरवाल,   आदि सैकड़ो लोगो ने भव्य स्वागत किया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।