कानपुर - शहीद के लोन का बकाया ,मंत्री ने चुकाया .. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 8 March 2019

कानपुर - शहीद के लोन का बकाया ,मंत्री ने चुकाया ..

 


 रवि गुप्ता ब्यूरो

 जम्मू के बड़गाम में चौपर क्रैश के दौरान शहीद हुए कानपुर के रहने वाले दीपक पांडेय के परिजनों के ऊपर बकाया लोन को चुकाकर कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने मानवता की एक नई इबारत लिखी है। कहा जाता है की जिसका कोई मददगार नहीं होता उसका मददगार खुद ऊपरवाला बनकर आता है और सारे दुखो को हर लेता है ,कुछ ऐसा ही शहीद दीपक के परिजनों के साथ हुआ। बताते चले की शहीद दीपक के परिजनों ने भनव निर्माण के लिए बैंक से बाराह लाख रूपए का लोन लिया हुआ था। दीपक की शहादत के बाद उनके सामने रोटी के साथ ही  लोन चुकाने की समस्या भी खाड़ी  हो गई थी ऐसे में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने सार्वजनिक तौर पर ऐलान किया था की शहीद दीपक के परिवार पर जितना भी लोन होगा वह उसे स्वयं चुकायेगे। इस कर्ज को लेकर परिजन परेशान ना हो। जिसके बाद गुरुवार की सुबह मंत्री महाना ने परिवार के ऊपर बकाया बराह लाख  कर्ज बैंक को अदा किया और उससे सम्बंधित कागजात शहीद के परिवार को सौपा। साथ ही यह अस्वाशन  भी दिया की किसी भी वक्त उनकी अवस्य्क्ता हो तो परिवार बेझिझक मिल सकता है और अपनी समस्या से अवगत करा सकता है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।