कानपुर --- बिस्कुट फैक्ट्री में मजदुर की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 8 March 2019

कानपुर --- बिस्कुट फैक्ट्री में मजदुर की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा





रवि गुप्ता ब्यूरो

सचेंडी थाना क्षेत्र की बिस्कुट फैक्ट्री में काम करने वाले युवक की मौत से गुसाई परिजनों ने गुरुवार को जमकर  हंगामा किया इस दौरान परिजनों ने रोड  जाम कर दिया  ,हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगो को किसी तरह शांत कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है . कुटरा मकरंदपुर थाना सजेती का रहने वाला उदय प्रकाश बुधवार को सचेंडी थाना क्षेत्र की एक बिस्कुट फैक्ट्री में काम करने के   लिया गया हुआ था।   दोपहर को लैंच  के समय फैक्ट्री के अंदर बनी कैंटीन से गया था और लैंच करके वापस काम करने जा रहा था तभी फैक्ट्री के अंदर एक बिस्कुट से लड़ी हुई लोडर ने उसे टक्कर मार दिया जिससे उदय बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद फैक्ट्री कर्मचारियों ने उसे हैलेट लेकर पहुंचे जहा डाक्टरों ने उसे मृत घोसित कर दिया।जिसके बाद साथियो ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी और उदय के परिजन उसके शव को अस्पताल से वापस ले आये। गुरुवार को मृतक के परिजनों ने  घटना से घुसते हुए मृतक उदय का शव लेकर फैक्ट्री के बाहर पहुंच कर  हंगामा  करने लगे . इस   दौरान परिजन दस  लाख  रूपए की मांग करने लगे ,जिसके बाद उन्होंने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगो  को शांत कराया। सचेंडी पुलिस ने बताया की एक मजदुर की फैक्ट्री के अंदर मौत हो गई जिसके बाद उनके परिजनों ने मुआबजे की मांग को लेकर हंगामा किया उन्हें शांत करा दिया गया है वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।