रिपोर्ट - रवि गुप्ता
जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण द्वारा स्वास्थ्य विभाग के साथ आओ सुरक्षित
होली मनाये कार्यक्रम के तहत के पी एम अस्पताल बिरहाना रोड में एक
जागरूकता शिविर के द्वारा लोगो को सुरक्षित होली के टिप्स डा ज्योति
सक्सेना मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डा कृष्ण कुमार चेष्ट विशेषज्ञ डा अनिल
शुक्ल लखन शुक्ला मुख्य प्रशिक्षक आपदा प्रबंधन ने दिया। डा कृष्ण कुमार व
लखन शुक्ल ने बताया कि सुरक्षित होली के लिए विशेष कर टी बी व दमा के मरीज
रंगो से परहेज करे होली का पर्व नजदीक है. मौज मस्ती और होली के हुडदंग
में इस बात का ध्यान रखना, कि रंग आपकी आंखों को नुकसान न पहुंचाए। स्किन
केयर तो हम क्रीम या तेल लगाकर कर लेते है लेकिन आंखों की सुरक्षा कैसे की
जाएं इसके बारे में पता ही नहीं होता जिसका परिणाम होता है कि कैमिकल भरा
रंग आंखों में जाने की संभावना बढ़ जाती है यदि कोई खतरनाक केमिकल आंखों
में चला गया तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है
लाल
रंग में पारा मरकरी का प्रयोग किया जाता है जो हमारी स्किन और आखो को
नुकशान पहुँचती है बैगनी रंग में क्रोमियम आयोडीन जिससे ब्रॉउनिकल
अस्थमा एलर्जी की समस्या पैदा हो सकती हैं। हरा रंग में तूतिया होता है
जो आखो को नुकशान काले रंग में रेड आक्साइड शीशा जो किडनी को नुकशान
पहुंचा सकता है। हमे हर्बल एवं नेचुरल रंगो का प्रयोग करना चाहिए बीमार
बुजुर्ग तथा रंग न खेलने वालो पर जबरन रंग न डाले। इस अवसर पर शाहीन
बानो दिशा अग्निहोत्री राम प्रह्लाद शाहिद खान लखन शुक्ला माधुरी आदि
उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।