रिपोर्ट - रवि गुप्ता
दि लॉयर्स एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर दिनेश
शुक्ला ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी शैलेन्द्र शुक्ला को 39 वोटों से हराकर
विजय प्राप्त की। दिनेश शुक्ला को 1061 वोट व शैलेन्द्र शुक्ला को 1022
वोट मिले। श्याम नारायण सिंह को 587, रवींद्र शर्मा को 534, रमाकांत अवस्थी
को 191, वीरेंद्र सिंह वीरे को 189 मत प्राप्त हुए। दिनेश शुक्ला ने आज
कचहरी प्रांगड़ में घूमकर सभी अधिवक्ताओं को आभार प्रकट किया। कानपुर बार
एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र द्विवेदी व पूर्व महामंत्री अनूप
कुमार द्विवेदी , उपेंद्र अवस्थी, दिनेश शुक्ला, गुलाम रब्बानी, विश्वनाथ
गुप्ता, बलजीत यादव, चेतना मिश्रा, स्वर्णा मिश्रा, सुशील श्रीवास्तव,
अश्वनी गुप्ता आदि ने दिनेश शुक्ला का भव्य स्वागत किया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।