कानपुर - आग से होने वाला नुकसान राष्ट्रीय संम्पत्ति की हानि है - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 28 March 2019

कानपुर - आग से होने वाला नुकसान राष्ट्रीय संम्पत्ति की हानि है


ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता

अपर जिलाधिकारी वित्त के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण के नेतृत्व में पनकी थर्मल  पावर प्लांट में अग्नि आपदा प्रबंधन  पर एक मॉक ड्रिल केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल द्वारा की गई मॉक ड्रिल में फायर सर्विस  स्वास्थ्य विभाग सिविल पुलिस ,सिविल डिफेन्स,इंडियन ऑयल,भारत पेट्रोलियम ,कानपुर फटिलाइजर प्रा लि,सेंट्रल इंस्टीटूट आफ फायर सेफ्टी मैनेजमेंट के लोगो ने अपना सहयोग प्रदान किया। एके सिंह डिप्टी कमांडेंट लखन शुक्ल मुख्य प्रशिक्षक आपदा प्रबंधन ने प्रशासनिक भवन में शार्ट सर्किट से धमाके के साथ आग लगी तुरंत निरीक्षक शशिकांत त्यागी ने सायरन बजा लोगो को सावधान किया 

बिल्डिंग के लोग सुरक्षित स्थान पहुंचे सहायक कमांडेंट बी पी सिंह के नेतृत्व में सर्च रेस्कू टीम फ़ायर सेफ्टी टीम ने अपना काम आरम्भ किया सी एफ ओ एम पी सिंह के नेतृत्व में फायर सर्विस टीम आई फायर फाइटिंग किया रेस्कू टीम ने फायर मेन लिफ्ट ,चेयर नाट एक्सटेंसन लेडर द्वारा सात लोगो को निकला गया जिन्हे सी आई एस एफ की प्राथमिक उपचार टीम तथा सेन्ट्रल इंस्टीटूट आफ फायर एंड सेफ्टी मैनेजमेंट टीम तथा सिविल डिफेन्स के वार्डेन द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया आपदा प्रबंधन के हरीश तिवारी तथा मनु बाजपेई द्वारा अपने मार्ग दर्शन में एम्बुलेंस में घायलों को सघन चिकित्सा हेतु भेजा गया थाना प्रभारी पनकी अजय प्रताप ने यातायात व्यवस्था तथा बाहरी अनावशयक लोगो पर नियंत्रण रखा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।