कानपुर - अंधविश्वास के खिलाफ बच्चों को किया जागरूक - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 28 March 2019

कानपुर - अंधविश्वास के खिलाफ बच्चों को किया जागरूक


ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता 

एसएन सेन बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज के तत्वाधान में प्रधानाचार्य पुष्पा त्रिपाठी की अध्यक्षता में अंधविश्वास से जागरूकता के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य पुष्पा त्रिपाठी ने बताया कि विज्ञान लोक प्रिय करण एवं संचार कार्यक्रम के अंतर्गत एसएन सेन बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश शासन की यूनिट जिला विज्ञान क्लब कानपुर के अध्यक्ष जिला अधिकारी विजय विश्वास पंत के निर्देश पर उपाध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर एवं जिला विद्यालय निरीक्षक कानपुर नगर के निर्देशन में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के अंतर्गत अवैवैज्ञानिक क्रियाकलापों से जुड़े सामाजिक अंधविश्वासों के विरुद्ध एसएन सेन बालिका विद्यालय विज्ञान चेतना रैली निकाली गई। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय की छात्राओं द्वारा अंधविश्वासों से जुड़ा नुक्कड़ नाटक किया गया छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अंधविश्वास पर कटाक्ष किया कि किस तरह से ढोंगी बाबा मूर्ख बनाते हैं भोली भाली जनता को। तो वही छात्राओं ने स्लोगन प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा को कला के माध्यम से ड्राइंग शीट पर उतारा। प्रतियोगिता में विजई छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुप्रिया मिश्रा ने किया। मुख्य रूप से उपस्थित पुष्पा त्रिपाठी, सुधा पाठक, प्रियंका श्रीवास्तव, नीतू गौड, अर्चना चौहान, भावना, मनीशा, आनंदिता, ज्योति, नीलम यादव, संगीता आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।