रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी
कन्नौज में गेहूं के खेत में एक छात्र का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र की शिनाख्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है। बताया जा रहा है कि छात्र दो दिन से घर से लापता था।

जनपद कन्नौज के थाना विशुनगढ़ क्षेत्र के गाँव पिलोर मे उमेश चंद्र मिश्रा
पुत्र स्व0 कृष्ण कुमार मिश्रा के गेहूं के खेत में एक शव मिलने से हड़कंप
मच गया। ग्रामीणों ने आनन फानन में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची
पुलिस ने जब शव की शिनाख्त की तो मृतक थाना छिबरामऊ ग्राम बटैला निवासी
इक्कीस वर्षीय आकाश उर्फ दिवांशु पुत्र रमेश चंद्र शाक्य के रूप में हुई।
जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनो की माने तो मृतक आकाश
हीरालाल बीएन इण्टर कालेज में कक्षा 11 का छात्र था और वह दो दिन पहले घर
से निकला था। उसके मोबाईल पर सम्पर्क भी किया जा रहा था मगर सम्पर्क जुड़
नहीं पा रहा था। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मौत के कारणों की जांच शुरू
कर दी है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।