रिपोर्ट - रीतू श्रीवास्तव
लम्भुआ सीएचसी पर नवजात की मौत पर तीमारदारों ने अस्पताल में जमकर हंगामा
किया और अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों
से शिकायत कर कारवाई करने की मांग की।लम्भुआ कस्बे में स्थित सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र में लइक अहमद ने अपनी गर्भवती पत्नी को डिलीवरी के लिए
मंगलवार की शाम 5 बजे भर्ती करवाया। उसके अनुसार पूरी रात महिला अस्पताल
कर्मी जांच करती रही और सब कुछ नॉर्मल होने की बात कह कर नॉर्मल डिलीवरी
कराने की बात कहती रही। बुधवार की सुबह भी सब कुछ ठीक होने की बात कही जाती
रही।लेकिन बुधवार को दिन में जब अस्पताल कर्मी ने प्रसव करवाया तो बच्चा मृत
पाया गया। इसी बात को लेकर परिजन भड़क गए और अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही
का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। वहीं तैनात अस्पताल कर्मी ज्योती पाल
ने कहा कि मंगलवार की रात हमारी ड्यूटी नहीं थी, बुधवार की सुबह जब मैं
ड्यूटी पर आई तभी मैं जांच करके बताई कि बच्चे की धड़कन नहीं चल रही है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।