प्रदेश के कई दलों ने भाजपा को सौंपा समर्थन पत्र... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 28 March 2019

प्रदेश के कई दलों ने भाजपा को सौंपा समर्थन पत्र...

 



महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो

प्रदेश के कई दलों ने  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय का लोकसभा चुनाव में अपने दल का समर्थन पार्टी को दिये जाने का समर्थन पत्र सौंपा। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर दलित, शोषित, पिछड़ा वर्ग, अधिकार दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेपाल सिंह प्रजापति, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष साहब सिंह धनगर और महानवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिओम सिंह कुशवाहा अखिल भारतीय आशोक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार कुशवाहा ने अपने-अपने दलों का समर्थन पत्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय को सौंपा। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।