कानपुर - व्यापारियों ने आयोजित किया होली मिलन समारोह - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 27 March 2019

कानपुर - व्यापारियों ने आयोजित किया होली मिलन समारोह


ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता 

व्यापारी एसोसिएशन के तत्वाधान में अध्यक्ष संजय टंडन की अध्यक्षता में दिन एक होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन गुमटी नंबर 5 में किया गया। जानकारी देते हुए अध्यक्ष संजय टंडन ने बताया कि संस्था के सभी व्यापारियों के लिए खाने-पीने के स्टॉल चाट साउथ इंडियन डाेसा, इडली, चाऊमिन के स्टाल लगाए गए। होली मिलन समारोह में जमकर व्यपारियों ने धमाल किया। एक दूसरे के साथ अबीर गुलाल लगाकर डांस किया। अबीर गुलाल लगाने के बाद व्यपारी खूब मस्ती करते दिखें और रंग लगाने के बाद कह रहे थे बुरा न मानो होली है। और चटपटे खाने का लुफ्त उठाया। 

बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोगों ने शिरकत की जिसमें जनप्रतिनिधि व्यापारी मौजूद रहे। जिसमें संस्था के चेयरमैन मुरारी लाल अग्रवाल संस्था के अध्यक्ष संजय टंडन, महामंत्री पुष्पेंद्र जायसवाल, कोषाध्यक्ष  प्रदीप रामचंदानी, संयोजक रंजीत सिंह बिल्लू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरजीत सिंह रोमी, सरबजीत सिंह, रवि जायसवाल,  प्रवक्त करमजीत सिंह,  गौरव बजाज, शिवम मल्होत्रा, श्याम गुप्ता, सुमित मल्होत्रा, अजीत सिंह, अमरपाल सिंह, इंद्रपाल सिंह, महेश केसवानी, संजय भाटिया, रमन सिंह  आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।