महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने सपा
सुप्रीमों अखिलेश यादव के परिवर्तन पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने कब्जा
करके अपनी पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन तो कर लिया क्योंकि पार्टी उनके
पिता जी की थी, लेकिन देश नहीं है। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि सपाई संस्कृति
के मूल में कब्जा करके परिवर्तन करना है अभी रामपुर में उनकी सरकार में
सबसे रसूखदार मंत्री रहे आजम खान यूनानी अस्पताल में कब्जा जमाए बैठे थे अब
जब कानून का डण्डा चला तो पूरी सपा अवैध कब्जे के पक्ष में सड़क पर आ गई
है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि
लूट, फिरौती, सत्ता संरक्षित अपराध, अबैध कब्जे और अवैध खनन ही सपा का
इतिहास रहा है। रामपुर में आजम खा के संरक्षण में यूनानी दवाखाने की इमारत
पर जबरिया कब्जा किया गया और अब जब इमारत को कब्जे से मुक्त कराया गया तो
सपाईयों ने सड़को पर उतरकर प्रशासन का विरोध तक कर दिया। अखिलेश यादव को
अपने खासमखास आजम खां तथा सपाइयों के कारनामों पर भी बोलना चाहिए।
डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि अखिलेश जी को समझना चाहिए कि अस्पताल लोंगों की बीमारियों के इलाज के लिए होते हैं। लोग वहां जाकर तमाम रोगों से निजात पाते है। आपके कार्यकर्ताओं को कब्जे की इतनी भूंख लगी थी कि उन्होंने अस्पताल तक की जमीन को नहीं छोड़ा। अवैध कब्जे, लूट और गुण्डई के साथ ही अखिलेश सरकार में नौकरियों के नाम पर मचे भ्रष्टाचार, भाई-भतीजाबाद और जातिवाद की घृणित राजनीति अभी भी युवाओं के अंतस में तरोताजा है। उन्होने कहा कि 2014, 2017 की भांति 2019 में भी उत्तर प्रदेश की देवतुल्य जनता सपा-बसपा कांग्रेस को नकारेगी और विकास व सुशासन के पथ पर बढ़ रहे देश व प्रदेश का मार्ग प्रशस्त करेगी।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।