ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
शहर के हैलट अस्पताल में मरीज की मौत से गुस्साए तीमारदारों ने गुरुवार
को जमकर हंगामा कर डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस दौरान
तीमारदारों और जूनियर डॉक्टर में जमकर मारपीट भी हुई.हंगामे के दौरान
अस्पताल के एमरजेंसी में तोड़फोड़ भी की गई। जिसके चलते .इमरजेंसी वार्ड में
पड़े हुए बेड और अन्य सामान टूटे हुए दिखाई दे रहे थे जबकि वार्डो में लगी
हुई खिड़की और दरवाजों के शीशे भी लोगो ने तोड़ डाले। झगडे के दौरान दो लोग
बुरी तरह घायल हुए जिन्हे बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हंगामे
सूचना पर पहुंची स्वरुप नगर सर्किल की फ़ोर्स मौके पर पहुंच कर एक युवक को
हिरासत में लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
बिल्हौर के रेउवा
गांव के रहने वाले विजय तिवारी को उनके परिजनों ने हैलेट अस्पताल में
बुधवार को भर्ती कराया था विजय तिवारी को कैंसर की बिमारी थी .जिसके बाद
गुरुवार की सुबह उनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई ,वही परिजनों ने
डाक्टरों के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे इस दौरान
जूनियर डॉक्टर और विजय के तीमारदारों में जमकर मारपीट होने लगी। मारपीट के
दौरान एमरजेंसी वार्ड में रक्खे बेड ,और दरवाजो और खिड़कियों के सीसे तक
लोगो ने तोड़ डाले।वही हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे
लोगो को शांत कराया
जूनियर
डॉक्टरों का आरोप है कि कैंसर पीड़ित मरीज के मरने के बाद तीमारदार उग्र
हो गए और उन्होंने मारपीट करना शुरू कर दिया वहीं तीमारदारों का कहना है
कि डॉक्टर इलाज करने के बजाय बहानेबाजी करते रहे.जिसके चलते उनके पिता की
मौत हुई है इन्ही लोगो ने बेड और सीसे तोड़े है और हमारे ऊपर आरोप लगा
रहे है डाक्टरों ने पहले मार पीट शुरू की थी। हम लोगो को बुरी तरह मारा
है। एसपी संजीव सुमन ने बताया की डॉक्टर और तीमारदारों के बीच हैलेट
अस्पताल में मारपीट का मामला आया है इस पर सीसीटीई फुटेज पुलिस ने अपने
कब्जे में ले लिए है जांच की जा रही है वही तीमारदार के साथ आये एक युवक को
भी पुलिस ने हिरासत में लिया है



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।