ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
निर्देशानुसार तथा अपराध निरीक्षक सीआईबी कानपुर आनंद कुमार के
निर्देशन में सहायक उपनिरीक्षक ओम प्रकाश दुबे हमराह सहायक उपनिरीक्षक
श्वान दस्ता कानपुर नारायण पांडेय, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र नाथ तिवारी व
कांस्टेबल राम सजीवन के साथ अवैध टिकटों के व्यापार में संलिप्त अपराधियों
की सुरागरसी पतारसी व धरपकड़ में मामूर होकर साँई इंटरनेट कैफे,124 A/58
गोविंद नगर थाना गोविंद नगर जिला कानपुर से एक व्यक्ति जिसका नाम मानस
कालरा उम्र 28 वर्ष निवासी 124 A/58 गोविंद नगर थाना गोविंद नगर गिरफ्तार
किया गया जिसके पास से एक मॉनिटर,02 प्रिंटर एक सीपीयू ,एक जियो वाई-फाई
इंटरनेट डिवाइस,एक IRCTC द्वारा जारी एजेंट आईडी पेनड्राइव, दो मोबाइल दो
भविष्य की यात्रा के ई टिकट जिनका मूल्य 1171.47 रुपया,03 भविष्य की यात्रा
के विंडो टिकट मूल्य 5005/- रुपया,23 पूर्व तिथि की यात्रा के ई-टिकट का
विवरण जिनका मूल्य 34735/- रुपया तथा नगद रुपया 2060/- मिला अभियुक्त
उपरोक्त के पास से कुल 42971.47 रुपए की टिकट व नकदी बरामद हुए अभियुक्त
उपरोक्त को अग्रिम निपटारे हेतु रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट कानपुर अनवरगंज को
सुपुर्द किया गया जहां पर मुकदमा अपराध संख्या 47/19 अंतर्गत धारा 143
रेलवे एक्ट बनाम मानस कालरा पंजीकृत किया जा रहा है

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।