रिपोर्ट - रीतू श्रीवास्तव
लंभुआ तहसील क्षेत्र में स्थित आरपीएम पब्लिक स्कूल जगन्नाथपुर में
छात्र-छात्राओं की विभिन्न उपलब्धियों पर संस्था द्वारा सम्मान समारोह का
आयोजन किया गया। विद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट
प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को संस्था ने प्रस्तुत किया। विद्यालय
में प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में आर्ट, खेल, मेहंदी, जल
संरक्षण, सामान्य ज्ञान आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता
में सभी कक्षाओं के लगभग 700 बच्चों ने प्रतिभाग किया, जिसमें डेढ़ सौ
बच्चों द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने पर उनको संस्था प्रबंधक अधिवक्ता विकास
कुमार श्रीवास्तव ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया और छात्र छात्राओं के
उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके अलावा अपनी कक्षाओं में टॉप करने वाले
छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। प्रबंधक ने कहा कि प्रतिभाओं का
सम्मान करने से उनमें आगे बढ़ने की प्रेरणा जागृत होती है। समारोह के मौके
पर पैरा लीगल वालंटियर श्रद्धांजलि झा, अवनीश झा तथा किशोरी लाल जायसवाल,
रोहित तिवारी, वैष्णव तिवारी, ममता श्रीवास्तव, संजू तिवारी, शिवानी सिंह,
मोनिका तिवारी, शुभम मिश्रा, स्वाति सिंह, ऋषिका श्रीवास्तव, दीक्षा, पिंकी
पांडे, उमा आदि अध्यापकगंण मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।