फर्रुखाबाद- मंडी अधिकारी के तबादले के बाद नए मंडी अधिकारी आने से जिले में संचालित ट्रकों में ओवरलोडिंग पर पाबंदी .. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 8 March 2019

फर्रुखाबाद- मंडी अधिकारी के तबादले के बाद नए मंडी अधिकारी आने से जिले में संचालित ट्रकों में ओवरलोडिंग पर पाबंदी ..





रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा

जिले में मंडी अधिकारी के तबादले के बाद नए मंडी अधिकारी आने से जिले में संचालित ट्रकों में ओवरलोडिंग पर पाबंदी लगाई जा रही है उसके लिए जिले की सभी क्षेत्रीय मंडियों को निर्देश दिए जा चुके है।उसी के चलते आज कायमगंज मंडी के निरीक्षक श्रवण कुमार मुख्य मार्ग पर ओवरलोडिंग ट्रकों की चेकिंग कर रहे थे।तभी एटा की तरफ से जा रहे ओवरलोडिंग ट्रक को रोककर उसका वीडियो बनाने लगे।उसके बाद ट्रक मालिक ने मोवाइल छीनकर फेक दिया उसके बाद गाड़ी लेकर एटा की तरफ रबाना हो गया फिर भी मंडी अधिकारी ने अपनी वोलेरो गाड़ी ट्रक के आगे लगा दी तो चालक ने उसमे टक्कर मार दी जिससे गाड़ी क्षतिग्रस हो गई उसके बाद उनके साथ मारपीट की है।पिटाई खाने के बाद मंडी निरीक्षक ने कायमगंज कोतवाली में ट्रक मालिक व चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।वही सूत्रों की माने तो मंडी निरीक्षक के खिलाफ ट्रक संचालक द्वारा 50 हजार रुपये छिनने की तहरीर अलीगंज थाने में दी है।अभी प्रदेश के सभी जिलों में ओवरलोडिंग खुलेआम चल रही थी।लेकिन कोई कार्यवाही नही की जाती थी लेकिन जब कार्यवाही होनी शुरू हुई तो ट्रक मालिको ने अपनी गुण्डई शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।