कानपुर - नहीं मनाया जाएगा हटिया गंगा मेला .. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 19 March 2019

कानपुर - नहीं मनाया जाएगा हटिया गंगा मेला ..


 
रिपोर्ट - रवि गुप्ता  
 
 हटिया से निकलने वाला गंगा मेला का कारवां समय के साथ विशाल होता जा रहा है। अब मेला जुलूस में भैंसा ठेले, कई टैंपो-ट्राली, टैक्टर, बैलगाड़ी, शंकर भगवान का रथ, ऊंटों के साथ हजारों लोगों की सहभागिता होती है. हटिया से शुरू हो शहर के विभिन्न स्थानों से गुजरकर इस मेले का समापन वापस हटिया में होता है लेकिन इस बार आचार संहिता के चलते प्रशासन द्वारा पर्याप्त सुविद्याए न मुहैया करवा पाने को लेकर गंगा मेला समिति के लोगों ने इस बार 26 मार्च को होने वाले हटिया गंगा मेला नही मनाने का फैसला किया था जिसके बाद नगर आयुक्त सन्तोष शर्मा और मेयर प्रमिला पांडे ने इसका संज्ञान लिया और वे समिति की बात सुनने व निरीक्षण करने के लिए हटिया पहुंच गए जहां नगर आयुक्त ने समिति के पदाधिकारियों की बात सुनकर उनकी हर बात को सुलझाने का आश्वशन दिया है और हर सम्भव मदद देने की बात भी कही है और गंगा मेला का पर्व धूमधाम से मनाने का आग्रह भी किया नगर आयुक्त ने सभी कार्य समय पर पूरा होने की बात कही है सड़को पर पैचवर्क भी पूरे कराए जा रहे है वही समिति के लोगों का कहना है यदि उनकी बात को अगर अब भी नही माना गया तो कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।