कानपुर.- पुलिस उत्पीड़न के विरोध में खोया बाजार बंद.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 19 March 2019

कानपुर.- पुलिस उत्पीड़न के विरोध में खोया बाजार बंद..





रिपोर्ट - रवि गुप्ता

 मिलावटखोरी के नाम पर पुलिस व प्रशासन द्वारा खोया व्यापारियों के साथ लगातार हो रहे उत्पीड़न के विरोध सैकड़ो खोया व्यापारी होली के एक दिन पहले दुकानों में ताला डालकर बंदी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया शहर के हटिया खोया बाजार में सैकड़ो की संख्या में खोया व्यापारियों ने पुलिस प्रताड़ना का आरोप लगाया है और मंगलवार को दुकानों में ताला डाल दिया और पूर्ण बंदी करते हुए प्रशासन को चेतावनी भी दी प्रदर्शन कर रहे खोया व्यापारी सुनील का कहना था कि खोए में मिलावट के नाम पर क्षेत्रीय पुलिसकर्मी व खाद्य विभाग के अधिकारी जबरन सेम्पलिंग के नाम पर वसूली करते है जिससे यह व्यापार पूरी तरह से बिगड़ चुका है वही क्षेत्रीय पुलिसकर्मी आये दिन मिलावट खोरी में जेल भेजने की धमकी देकर आये दिन उगाही करते है जिससे शहर की खोया मंडी शहर भर की खोया मंडियों में व्यापारियों के अंदर रोष है जिसको लेकर सभी खोया बाजार व्यापारियों ने बन्द करवाई है और होली में गुजियो के लिए न बेचे जाने की शपथ ली है साथ ही व्यापारियों ने यह भी कहा कि पुलिस या खाद्य विभाग के अधिकारी नही चेतते तो खोया व्यापारी उग्र आंदोलन करेगा.

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।