रिपोर्ट - रवि गुप्ता
मूलगंज थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मिश्री बाजार
चौबेगोला से एक संदिग्ध युवक को उस समय गिरफ्तार कर घटना को अंजाम देने की
फिराक में खड़ा था। पुलिस ने आरोपी युवक की तलाशी ली तो उसके पास से एक
तमंचा एक कारतूस दो सौ दस ग्राम चरस बरामद हुई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी
को जेल भेज दिया है। मूलगंज पुलिस ने बताया की मुखबिर ने सूचना दी की एक
अपराधी चौबेगोला के पास खड़ा है और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में
है जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध युवक के पास पहुंची तभी वो
भागने लगा इस पर पुलिस ने युवक को दौड़ा कर पकड़ा और जब तलासी ली गई तो उसके
पास तमंचा ,कारतूस ,चरस बरामद हुआ जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया
आरोपी युवक भन्नानापुरवा का रहनेवाला है और उसके ऊपर कई मामले दर्ज है।
जिसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।