रिपोर्ट - रवि गुप्ता
देश का चुनावी पर्व और होली एक साथ पढ़ने से अब त्योहारों पर बनने
वाले मिठाईया भी राजनीति के रंग में रंग गई है और दुकानदार भी इस मौके का
भरपूर फायदा उठाने में पीछे नही है। रेल बाजार स्थित शांति स्वीट हाउस जहा
की गुझिया की वेरायटी और गुडवत्ता से लोग खिंचे चले आते है।और लोग दूर दूर
से यहाँ की मिठाइयों और खाश तौर पर होली के पर्व पर बनने वाली गुजिया लेने
यहाँ आते है। इस बार दुकान के मालिक राजू गुप्ता ने बताया की चुनाव के पर्व
और होली के पर्व को देखते हुवे अपनी साधारण गुजिया को राजनैतिक पार्टियों
के सिम्बलों की शक्ल देकर सभी दलों के रंग में रंग दिया है।।वही यहाँ आने
वाले ग्राहक भी इन राजनीतिक गुजियो को देख उन्हें ले रहे है। बसपा ,सपा
,भाजपा ,और कांग्रेस पार्टी के सिम्बल की गुझिया बन रही है। जो लोगो के
आकर्षण का केंद्र बनी हुई है और लोग इसे पसंद भी कर रहे है।इस बार कमल फूल
वाली गुजिया ज्यादा डिमांड है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।