वाराणसी - रामनगर में प्रियंका गांधी का हुआ भव्य स्वागत, सेल्फी लेने की मची रही होड़.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 20 March 2019

वाराणसी - रामनगर में प्रियंका गांधी का हुआ भव्य स्वागत, सेल्फी लेने की मची रही होड़..


ब्यूरो वाराणसी - कैलाश सिंह विकास

 कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का रामनगर पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ है। प्रियंका गांधी ने सबसे पहले लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्र्यापण किया और फिर शास्त्री मेमोरियल भी गयी। गलियों में प्रियंका के जाते समय लोगों ने पुष्प वर्षा की और जमकर प्रियंका-प्रियंका के नारे लगाये।प्रियंका गांधी का क्रेज लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। प्रियंका गांधी के साथ सेल्फी खीचवाने की होड़ मची रही। यूपी में दम तोड़ रही कांग्रेस में प्रियंका गांधी ने नयी जान फूंक दी है। जिस तरह से उत्साही कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी कर रहे थे उससे पता चल रहा था कि पार्टी को लेकर लोगों का उत्साह बढ़ गया है। प्रियंका ने लोगों से भेंट करने के बाद उनकी बात भी सुनी। किसी को भी प्रियंका गांधी ने निराश नहीं किया और लोगों के अभिवादन का जवाब दिया।






मिर्जापुर से सड़क मार्ग से रामनगर पहुंची थी प्रियंका गांधी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी तीन दिवसीय जल यात्रा के अंतिम दिन मिर्जापुर से सड़क मार्ग से रामनगर पहुंची थी। रामनगर चौक पर पूर्व पीएम स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्र्यापण करने के बाद कुछ देर वाहन पर सवार होकर पूर्व पीएम के आवास की तरफ गयी थी। आवास से काफी पहले ही वाहन रोकवा दिया और पैदल ही शास्त्री जी के आवास पर गयी। यहां पर लगभग २० मिनट ठहरने के बाद पैदल ही घाट तक पहुंची और नाव पर सवार होकर अस्सी घाट की और रवाना हो गयी है। प्रियंका गांधी ने कई जगहों पर प्रोटोकाल तोड़ को लेकर से भेंट की। बच्चों को गोद में उठाया और महिलाओं से गले भी मिली।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।