ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
शहर में जहरीली शराब का कहर जारी है दो दिन पहले शहर के घाटमपुर क्षेत्र
में जहरीली शराब पीने से दो लोगो की मौत हो गई थी जबकि लभगभ एक दर्जन
लोगो को हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।जिसके बाद मंगलावर को
जहरीली शराब पिने से मरने वालो का आंकड़ा बढ़ कर 6 हो गया वही जिलाधिकारी
विजय विश्वाश पंत और एसएसपी अनंत देव ने मंगलवार को शराब पिने के कारण जो
भी लोग बीमार हुए थे उनका हाल चाल लेने के लिए पहुंचे जहा उन्हों ने
अस्पताल में भर्ती मरीजों से इस बाबत बात करी। इस दौरान एसएसपी अनंत देव
ने बताया की शाराब पिने से मारने वालो की संख्या 6 हो गई है मंगलवार की
सुबह तक घाटमपुर के खदरा गाव के रहने वाले पिता पुत्र अस्पताल में भर्ती थे
जिनकी सुबह मौत हो गई। हम लोगो ने बीस टीमें बनाकर गावो में भेजा है जो की
लोगो को गावो में पहुच कर जागरूक कर रहे है वही पुलिस ने इस मामले में कई
लोगो को हिरासत में भी लिया है जिनसे पूछताछ कर रही है।गाव में जो लोग
जहरीली शराब बेचते थे उनके यहां दबिस भी दे रही है।खासकर जिन परचून के
दुकानदारों के यहां से शराब मिली है इन्हे पकड़ा गया है। इस मामले में जो भी
दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।