ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
नवाबगंज पुलिस के साथ देर रात अपराधी की मुठभेड़ हो गई इस दौरान अपराधी ने पुलिस पर फायर कर दिया जिसमे एसएसआई डीके रावत के पैरो में गोली लग गई. वही जवाबी कार्यवाही में एक गोली अपराधी के पैरो में भी लगी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।अजित सिंह सीओ नजीराबाद ने बताया की देर रात नवाबजगंज पुलिस कर्बला चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी तभी सामने से एक युवक बाइक से आता दिखाई दिया इस पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा पुलिस ने उसका पीछा किया तो उसने पुलिस के ऊपर फायर कर दिया जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी गोली चलाई जो उस युवक के पैरो में लगी और वह जमीन पर गिर गया इस दौरान एसएसआई डीके रावत को भी गोली लग गई। जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है ,युवक से जब पूछताछ हुई तो उसने अपना नाम दीपक कश्यप बताया यह पुराना बदमाश है और उसके ऊपर कई मामले दर्ज है और पचीस हजार का इनामी भी है
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।