वाराणसी - आरक्षी यातायात के साथ महाशिवरात्रि त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए गोष्ठी की गयी... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 3 March 2019

वाराणसी - आरक्षी यातायात के साथ महाशिवरात्रि त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए गोष्ठी की गयी...





कैलाश सिंह विकास ब्यूरो

 यातायात लाइन में समस्त यातायात निरीक्षक, यातायात उ0नि0, मुख्य आरक्षी (प्रो0) यातायात, मुख्य आरक्षी यातायात एवं आरक्षी यातायात के साथ महाशिवरात्रि त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए गोष्ठी की गयी। गोष्ठी के दौरान उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण को महाशिवरात्रि के अवसर पर उच्चकोटि के टर्न आउट के साथ-साथ अपने-अपने डियूटी प्वाइन्टों पर उपस्थित रहकर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ उत्तम व्यवहार करने हेतु ब्रीफ किया गया तथा आवागमन हेतु निर्धारित रूट से सभी सम्बन्धित को अवगत कराते हुए महानगर वाराणसी में सुगम यातायात संचालन कराने हेतु निर्देशित किया गया, ताकि महाशिवरात्रि त्यौहार के अवसर महानगर वाराणसी में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आम जनमानस को आवागमन के सम्बन्ध में किसी प्रकार की असुविधा न हो सके।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।