सुलतानपुर - लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 की तैयारी सम्बन्धी बैठक 04 मार्च को... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 3 March 2019

सुलतानपुर - लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 की तैयारी सम्बन्धी बैठक 04 मार्च को...





कैलाश सिंह विकास ब्यूरो

लोक सभा सामान्य निर्वाचन- 2019 की तैयारियों के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी दिव्य प्रकाश गिरि की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार 04 मार्च को अपरान्ह 04 बजे समीक्षा बैठक आयोजित की गयी है, जिसमें समस्त उप जिलाधिकारी (सहायक रिटर्निंग अफिसर), समस्त तहसीलदार को बुलाया गया है।  यह जानकारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि उक्त बैठक में निरन्तर पुनरीक्षण कार्य, फीडिंग की स्थिति, ई0आर0ओ0 नेट पर दिव्यांग मतदाताओं एवं मार्क्ड की स्थिति, डी0एस0सी0 की कार्यवाही, असेसबिलिटी प्लान की तैयारी, सर्विस वोटर डिस्पोजल की कार्यवाही, मतदान केन्द्र/मतदेय स्थल की स्थिति, एएमएफ का स्टे्टस, वल्नरेबिलिटी, क्रिटिकल बूथ, वेबकास्टिंग, कम्प्युनिकेशन प्लान की जांच, रूट चार्ट की तैयारी सहित विभिन्न बिन्दुओं पर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित को दिये जायेंगे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।