अपराजिता कार्यक्रम में बोले सीएम योगी, यह अमर उजाला की अच्छी पहल.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 7 March 2019

अपराजिता कार्यक्रम में बोले सीएम योगी, यह अमर उजाला की अच्छी पहल..

मीडिया डेस्क 

 कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर करी। इस दौरान अमर उजाला के कार्यकरिणी संपादक डॉ इंदुशेखर पंचोली भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अपना संवाद कार्यक्रम से जुड़े लोगों व वहां उपस्थ्ति लोगों को धन्यवाद देकर शुरू किया। उन्होंने कहा कि महिला दिवस के एक सप्ताह पूर्व ही पीएम ने कहा कि मैं स्वंय वाराणसी में रहना चाहूंगा। वहां जिन महिलाओं ने समाज को बदला है उनके साथ रहना चाहूंगा। पीएम को मुख्यमंत्री रहते जो उपहार मिले थे, वे ६० करोड़ रुपये बालिकाओं की शिक्षा के लिए दान कर दिए। इसके बाद जब वे पीएम बने तब उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाई अभियान से लेकर कई कार्यक्रम शुरू किए। 


सीएम ने कहा कि ९० हजार विद्वालय का कायाकल्प किया गया। जिन स्कूलों में कम बच्चे थे उनकों भी बंद नहीं होने दिया। उन स्कूलों के शिक्षकों को बताया कि कम बच्चों में उन्हें अच्छी शिक्षा दी जा सकती है। सीएम ने टीचरों को आदेश दिए कि आप समय से पांच मिनट पहले आएं। साथ ही स्कूल के परिसर को अच्छा बनाए। स्कूल में जो झांड़िया उगी हो उन्हें हटाएं। इससे प्रेरित होकर ग्रामीणों ने भी सहयोग किया। अब ऐसे विद्यालयों में बच्चों की संख्या बढ़ी है। कई बार ऐसे देखा गया है कि बेटे को अच्छे स्कूलों में पढ़ाया जाता है। वहीं लड़कियों को सरकारी स्कूल भेजा जाता है। इसलिए सरकारी स्कूलों को बेहतर करना होगा ताकि बेटियों अच्छे से पढ़ सकें।साथ ही बेटियों से एशियन चैंपियनशिप की गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान नवजौत कौर रूबरू होंगी। धारावाहिक रामायण में सीता का प्रभावशाली किरदार निभाने वाली अभिनेत्री से उद्यामी बनीं दीपिका चिखलिया भी मेहमान होंगी।खास मेहमानों में पूर्व एथिलीट व साईं की कार्यकारी निदेशक रचना गोविल, आईएएस अधिकारी कामिनी चौहान रत्न, लगातार सात बार पावर लिफ्टिंग चैंपियन रहीं सत्येन्द्रीश्वरी, हैंडबॉल खिलाड़ी मंजुला पाठक, आस्कर हापुड़ की बेटियां स्नेहा और सुमन शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।