उन्नाव - पकड़ा गया संदिग्ध.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 7 March 2019

उन्नाव - पकड़ा गया संदिग्ध..

रिपोर्ट - विशाल सिंह 
 
उस समय अफरा तफरी मच गई बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे से लखनऊ से दिल्ली जा रही बस में बैठे एक संदिग्ध ने एक्सप्रेसवे पर बनी हवाई पट्टी पर पेशाब करने की बात कह बस रुकवाने को कहा शंका होने पर एक फौजी द्वारा संदिग्ध से पूछताछ की कोशिश की तो युवक चलती बस से कूद पड़ा इस वाक्या को देख सभी यात्रीं दंग रह गए ।फौजी और यात्रियों द्वारा उसे मौके से धर दबोचा आनन फानन में पुलिस को मामले की सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध को अपने कब्जे में लिया और कोतवाली ले गई और पूछताछ शुरू कर दी है ।और वही खुफिया विभाग की टीम और बम निरोधक दस्ता भी मौके पर मौजूद ।पूछताछ के दौरान युवक के संदिग्ध होने की बात सामने आई है ।आतंकी कनेक्शन होने संभावना नजर आ रही ।संदिग्ध युवक आजमगढ़ जिले का रहने वाला वाला बताया जा रहा है ।और उसके पास से तीन आईडी मौके से बरामद की गई है आईडी के अनुसार संदिग्ध का नाम जावेद अहमद सामने आ रहा है ।वही उन्नाव एसपी ने बताया कि अभी तक पूछताछ में यह मालूम हुआ है कि वो सराय आजमगढ़ का रहने वाला हैं वहां पर इनके खिलाफ 5 मुकदमे पंजीकृत है और यह हिस्ट्रीशीटर भी है तीन टीमें जांच में लगी हुई है जो जानकारी निकलकर सामने आयेगी उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी ।


एक बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी तो बांगरमऊ क्षेत्र हाइवे पर एक व्यक्ति चलती बस से कूद गया था जिसको लोगो ने और पुलिस ने पकड़ा और पकड़ने के बाद उससे पूछताछ की जा रही है अभी तक पूछताछ से मालूम हुआ कि वो सराय आजमगढ़ का रहने वाला है वहां पर उसके खिलाफ पांच मुकदमे पंजीकृत है और वहां का वो हिस्ट्रीशीटर है तीन टीमें लगी हुई है डिटेल में बात चीत कर रही है इसके बाद पूछताछ में जो भी डिटेल आएगा जो भी गतिविधि पाई जाएगी उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी ।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।