ब्यूरो गोरखपुर -कृपा शंकर चौधरी
निषाद पार्टी का गठबंधन से अलग होने और समाजवादी
पार्टी के ओर से प्रवीण निषाद की जगह रामभुआल निषाद के लड़ने से गोरखपुर
लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। तहकीकात
न्यूज़ की सर्वे का माने तो भारतीय जनता पार्टी के लिए यह सीट निकालना
टेढ़ी खीर साबित हो सकता है। भाजपा के लिए बस एक विकल्प यह है कि उसके
द्वारा भी कोई जमीनी निषाद प्रत्यासी मैदान में उतारे।
गौरतलब
है कि उत्तर प्रदेश महागठबंधन में सपा , बसपा , के साथ निषाद पार्टी भी थी
किन्तु सीटों को लेकर मतभेद के कारण निषाद पार्टी ने गठबंधन से किनारा कस
लिया जिसके कारण निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद के पुत्र प्रवीण निषाद
के जगह गोरखपुर लोकसभा सीट से सपा ने रामभुआल निषाद को सीट दिया है। ज्ञात
हो योगी आदित्यनाथ के द्वारा छोड़े गए इस सीट पर उपचुनाव में सपा के तरह
से प्रवीण निषाद ने जीत हासिल किया था और उस समय भाजपा की बहुत किरकिरी
हुई थी।
इस समय सपा के उम्मीदवार रामभुआल निषाद के
मैदान में उतरने से निषाद बाहुल्य इलाका होने और विधायक रह कर बसपा सरकार
में मंत्री पद पर आसीन रह चुके इस प्रत्याशी हराना मुश्किल होगा क्योंकि
निषादों में अच्छी पकड़ और सपा बसपा गठबंधन इनके जीत के लिए अमृत का काम कर
सकतीं हैं।
तहकीकात न्यूज़ के सर्वे से यह बात सामने
आई है कि इस सीट को जीतने के लिए भाजपा को कोई जमीनी निषाद उम्मीदवार
उतारना होगा अन्यथा मुकाबला एकतरफा साबित हो सकता है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।