रिपोर्ट - उमेश शुक्ला
लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही
है वैसे वैसे अवैध शराब बनाने का धंधा भी जोरशोर से चल रहा है लेकिन अवैध शराब पर
लगाम लगाने के लिए उन्नाव पुलिस भी अपनी कमर कस चुकी है |अवैध शराब बनाने वाले लोगो
के खिलाफ पुलिस ने अभियान के तहत उन्नाव पुलिस को मुखबिर की सूचना पर बड़ी कामयाबी
मिली है जिसके चलते पुलिस ने अवैध शराब बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है और
मौके से 200 लीटर कच्ची शराब,लहन व शराब बनाने के उपकरण के साथ दो अभियुक्तों को पुलिस
ने मौके से धर दबोचा है और दोनों अभियुक्तों को जेल भेजने की कार्यवाही में जुटी
हुई है आपको बता दे पूरा मामला है उन्नाव जनपद के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र शेखपुर
गाँव के पास बने एक बाग़ में कच्ची शराब बनाने का व्यापर जोर शोर से चल रहा था और
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वहा छापेमारी की और मौके से 200 लीटर कच्ची शराब,कुंटल
लहन व शराब बनाने के उपकरण के साथ दो अभियुक्तों को पुलिस ने मौके से धर दबोचा |और
अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही में जुट गई है |पकडे गए
अभियुक्त गोदौली गांव हसनगंज के बताये जा रहे है |वही सीओ हसनगंज ने
बताया की मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी शेखू पुरवा बाग़ में शराब बन रही थी तो
पुलिस द्वारा जाकर कार्यवाही की गई और वहा दो सौ लीटर शराब बरामद हुई है जिसके दो
लोग पकडे गए है और शराब बनाने के उपकरण भी मिले है दोनों लोगो के खिलाफ मुकदमा लिख
लिया गया है जेल भेजा जा रहा है |
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।