कानपुर - शोहदे से तंग आकर छात्रा ने दी जान - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 12 March 2019

कानपुर - शोहदे से तंग आकर छात्रा ने दी जान




ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता

सजेती थाना क्षेत्र में शोहदे से तंग आकर छात्रा ने  आत्महत्या कर अपनी जान दे दी. जिसके बाद घर पर मातम छा गया है वही परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। सजेती थाना क्षेत्र के नवादा गांव की रहने वाली 21 वर्षीय छात्रा बीएससी सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी. पड़ोस के गांव में रहने वाला पंकज यादव उसके साथ छेड़छाड़ करता था.जिसकी शिकायत उसने अपने परिजनों से की थी.परिजनों ने शोहदे को समझाया भी था लेकिन वह नहीं माना। परिवार का आरोप है कि पंकज छात्रा की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था. और  कुछ फोटो वायरल भी कर दिया था जिसके चलते छात्रा ने जहरीला पदार्थखा कर अपनी जान दी है प्रदुमन सिंह एसपी ग्रामीण ने बताया की एक छात्रा ने युवक से तंग होकर अपनी जान दे दी है छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए  भेज  दिया गया है आरोपी युवक की तलाश की जा रही है ।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।