ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
जिलाधिकारी विजय विश्वास पन्त ने कलेक्ट्रेट
सभागार में होली और गंगा मेला की तैयारियों के सम्बंध में आलाधिकारियों के
साथ अहम बैठक की और सम्बन्धित विभागों के आलाधिकारियों को कड़े निर्देश भी
दिए. जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि आदर्श आचार सहिंता को ध्यान
में रख कर होली का त्योहार मनाए. शहर में हुड़दंग करने वालो पर कड़ी
कार्यवाही की जायेगी
शहरवासियों से अपील करते हुए
कहा कि नशे की हालत में वाहन न चलाए शराब पीना बुरी बात है शराब न पीए यदि
पीना भी हो तो सरकार द्वारा अधिकृत दुकान से ही खरीद कर पीए. होलिका दहन के
आसपास ईंट और बालू रखी होनी चाहिए उन्होंने सुबह 7 बजे से रात्रि 10 बजे
तक ही साउंड बजाने का निर्देश दिये जिसके लिए अनुमति लेनी होगी इसके बाद
यदि कोई बजाता हुआ पाया गया तो कार्यवाई की जाएगी
भाई चारे के साथ
त्योहार सादगी से मनाए उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने
वालो पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। साथ ही अपर नगर आयुक्त को निर्देशित करते
हुए कहा कि समस्त गंगा मेला रूट का निरीक्षण कर पैच वर्क और विशेष सफाई
करायी जाये।उन्होंने केस्को के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि लटकते
तारो को कसवा दिया जाये बिधुत आपूर्ति निरन्तर रहे इस बात का भी विशेष
ध्यान दिया जाये 26 मार्च को गंगा मेला हटिया से निकलेगा जिसको लेकर
सम्बन्धित विभाग एक साथ निरीक्षण करते हुए समस्त समस्याओं का निस्तारण समय
से पूर्ण कर ले


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।