ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
5 किलोवाट या उससे अधिक लोड
वाले मीटर के उपभोक्ताओं से दो माह की औसतन बिल की धनराशि सिक्युरिटी के
रूप में जमा कराने के आदेश को वापस किये जाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय
उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने केस्को कार्यालय पहुंचकर केस्को
एमडी सौम्या अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा
व्यापारी
ज्ञानेश मिश्र ने बताया कि व्यापारी पहले ही नोटबंदी और जीएसटी से परेशान
है और अब यह नियम केस्को ने कानपुर में पहली बार यह नियम लागू कर दिया कि 5
किलोवाट मीटर के ऊपर के जो उपभोक्ता है उन्हें दो माह का औसतन बिल एडवांस
में जमा करना होगा मार्च के महीने में खास तौर पर आर्थिक बोझ रहता है जिससे
हम सभी व्यापारी बहुत परेशान है
आज हम केस्को एमडी से मिलकर उन्हें ज्ञापन
दिया है और उन्होंने आश्वशन दिया है कि एक साथ नही पार्ट में आप यह अमाउंट
जमा कर सकते है केस्को एमडी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि 5 किलोवाट से ऊपर
कन्जयूमर के मीटर का दो माह का औसतन बिल सिक्युरिटी के रूप में जमा करना था
जिसको अब उवभोक्ताओ की समस्याओं को सुनते हुए इसे पार्ट में जमा करने के
लिए कह दिया गया है जिससे आनावश्यक किसी पर लोड न पड़ सके

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।