रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
फर्रुखाबाद पूर्व
विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने शुक्रवार को यहां कहा कि शिक्षा मित्रों की
समस्या का समाधान कांग्रेस के एजेंडे में शामिल किया जाएगा। शिक्षा मित्रों
के समायोजन के संबंध में पार्टी हाईकमान पहले से ही बातचीत कर रही है ।
पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद अपने कायमगंज स्थिति आवास पर शिक्षा
मित्र संघ के जिलाध्यक्ष ऋषि पाल सिंह सहित दर्जनों
पदाधिकारियों के द्वारा दिए गए ज्ञापन के बाद उन्हें समायोजित करने का
भरोसा दिला रहे थे। सलमान खुर्शीद ने कहा कि शिक्षामित्रों के समायोजन से
जहां हजारों की संख्या में युवकों की बेरोजगारी खत्म होगी वही शिक्षा की
गुणवत्ता में सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों के लिए कमेटी
विचार कर चुकी है। उस कमेटी के वे खुद सदस्य हैं ।शिक्षामित्रों की समायोजन
का मामला कांग्रेस के चुनावी एजेंडे में शामिल किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।