कैलाश सिंह विकास ब्यूरो वाराणसी
आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी होते ही सभी जगह कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहे इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी समय समय पर चेकिंग अभियान चलवा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार की शाम जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की 12 टीमों ने जिला कारगार चौकाघाट में वृहद् छपेमारी अभियान चलाया।इस दौरान जेल अधिकारियों और कैदियों में हड़कंप मचा रहा। इस छापेमारी में एक मोबाइल फोन, एक लाइटर और 400 रूपये नगद बरामद हुए हैं।शुक्रवार की शाम ज़िला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिला कारगार पर ज़बरदस्त छापेमारी की। इस सम्बन्ध में जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद में आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी है। हम सभी शांतिपूर्ण मतदान के लिए कटिबद्ध हैं।
जिलाधिकारी के अनुसार इसी क्रम में आज जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की टीम ने जिला कारगार में रूटीन चेकअप किया गया है। हमने जिला जेल की एक-एक बैरक की तलाशी ली गयी है। इसके अलावा जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फंक्शनिंग चेक की गयी हैं।आज की छापेमारी का हमारा मुख्य उद्देश्य यह था कि कोई व्यक्ति जेल से किसी भी तरीके से मतदान को प्रभावित न करने पाए। इस सघन तलाशी में एक बैरक से एक मोबाइल सामानों के बीच मिला है जिसकी जांच कराई जा रही है। इसके अलावा 400 रूपये नगदी और लाइटर भी मिला है।वहीं जिलाधिकारी ने जेल में मोबाइल के मिलने को बड़ी चूक माना और कहा कि जांच करायी जा रही है, कि कैसे यह मोबाइल अंदर आया है।एसएसपी सुरेश राव आनंद कुलकर्णी ने बताया कि चुनाव के मद्देनज़र 12 टीमें बनाकर हमने यह छापेमारी की है। यह चुनाव के उद्देश्य से रेंडम चेकिंग थी। वहीं आज फिर मोबाइल मिलने पर उन्होंने कहा कि जेल में जैमर काम कर रहे हैं पर कुछ ऐसे नेटवर्क हैं जिन्हे जाम करने में जैमर असमर्थ हैं हम इसपर भी कार्य कर रहे हैं।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।